फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरु रविदास के आदर्शों से मिलती है सामाजिक समानता और विकास की प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु रविदास के जीवन दर्शन व दादा राव मोहर सिंह के पदचिन्हों पर चलकर समानता व विकास को देंगे नई गति
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि 15वीं शताब्दी के महान संत और समाज सुधारक गुरु रविदास ने अपना संपूर्ण जीवन समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने और समानता, मानवता व भाईचारे का संदेश देने में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास का यह विश्वास था कि ईश्वर की ओर से रचित प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह अमीर हो या गरीब सब समान है और सभी को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। गुरु रविदास की 649वीं जयंती के अवसर पर गुरुग्राम गांव में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



वियान आई एंड रेटिना सेंटर का किया शुभारंभ


गुरुग्राम। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने सेक्टर 57 में वियान आई एंड रेटिना सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नई, सुसज्जित एवं नवीन तकनीकों से लैस स्वास्थ्य संस्थाओं के शुरू होने से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। ऐसे संस्थानों के माध्यम से लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधाएं अब अपने घर के नजदीक ही उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें