फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कैंसर दवाओं पर छूट ने दी राहत, इलाज अब होगा और आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट में 17 कैंसर दवाओं पर बेसिक कस्टम्स ड्यूटी समाप्त की गई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। केंद्रीय बजट 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर किए गए फैसलों से कैंसर और दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। मिलेनियम सिटी के निजी अस्पतालों में कैंसर के इलाज के लिए हर साल हजारों मरीज आते हैं। यहां सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं देश के अन्य इलाकों से भी मरीज कैंसर का इलाज कराने आते हैं।

बजट में 17 कैंसर दवाओं पर बेसिक कस्टम्स ड्यूटी पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही सात दुर्लभ बीमारियों के लिए व्यक्तिगत उपयोग में आयात होने वाली दवाओं, मेडिकल फूड और विशेष उपकरणों को भी आयात शुल्क से छूट दी गई है। इससे महंगे इलाज पर निर्भर मरीजों का आर्थिक बोझ कम होगा। कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की प्रमुख दवाओं पर आयात शुल्क में छूट से मरीजों की पहुंच बेहतर होगी और इलाज की लागत में कमी आएगी।
विज्ञापन



डॉक्टर बोले- कैंसर मरीजों के लिए मददगार साबित होगा बजट
यह बजट मरीज को प्राथमिकता और भारत के लिए इनोवशन आधारित हेल्थकेयर फ्यूचर तैयार करने की दिशा में बड़े बदलाव का संकेत देता है। 17 महत्वपूर्ण दवाओं पर, विशेष रूप से कैंसर एवं दुर्लभ बीमारियों के मामले में कस्टम्स ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) हटाना इलाज को सस्ता बनाएगा और परिवारों के लिए मददगार होगा। - डॉ. देवलीना चक्रवर्ती, एमडी, निजी अस्पताल
विज्ञापन



केंद्रीय बजट 2026 यह स्पष्ट और समयोचित संदेश देता है कि भारत की विकास यात्रा और मजबूती के केंद्र में स्वास्थ्य क्षेत्र है। मेडिकल शिक्षा के विस्तार और जिला स्तर पर कैंसर इलाज को सशक्त करने पर जोर दिया है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, किफायती इलाज और गुणवत्ता सुधारने में बजट अहम भूमिका निभाएगा। - डॉ. आशुतोष रघुवंशी, एमडी व सीईओ, निजी अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें