फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जुर्माने को गलत करार देने के फैसले को ऊपरी अदालत ने पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी करने पर निगम ने लगाया था 2.30 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिजली चोरी पर लगे जुर्माने को गलत करार देने के निचली अदालत के फैसले को ऊपरी अदालत ने खारिज कर दिया। यह आदेश अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश डॉ. गगन गीत कौर की अदालत ने दिया है।
बिजली निगम की तरफ से 13 अक्तूबर 2016 को तिगरा गांव निवासी रामबीर पर बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर 2.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। जुर्माना राशि भरने के बाद उपभोक्ता ने अदालत में याचिका दायर की थी। सिविल कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बिजली चोरी पर लगे जुर्माने को गलत करार किया था और निगम को आदेश दिए थे कि वह उपभोक्ता से लिए गए रुपये को वापस करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फैसले को बिजली निगम ने ऊपरी अदालत में चुनौती दी थी। ऊपरी अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद निचली अदालत के फैसले को पलटते दिया और कहा कि सिविल कोर्ट के पास बिजली चोरी पर लगे जुर्माने की सुनवाई करने का क्षेत्राधिकार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें