फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली की चोरी के मामले में ऊपरी अदालत ने याचिका की खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से
विज्ञापन

गुरुग्राम। निचली अदालत की तरफ से बिजली की चोरी के मामले में रुपये वापस करने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका को जिला अदालत ने स्वीकार करते हुए निचली अदालत के आदेश को खारिज कर दिया है। यह आदेश अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश जगदीप सिंह की अदालत ने दिया है।
विज्ञापन


तीन जून 2019 बिजली निगम की टीम की तरफ से बसई एन्क्लेव निवासी संतोष के मीटर की जांच के लिए लैब में भेजा गया था। लैब में मीटर के साथ जांच में पता चला कि मीटर के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इस पर निगम ने उपभोक्ता पर 88 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। उपभोक्ता ने इसके खिलाफ अदालत में याचिका दायर की जिस पर अदालत ने बिजली चाेरी को गलत ठहराते हुए निगम को रुपये वापस करने का आदेश दिया था। इस फैसले के खिलाफ निगम ने ऊपरी अदालत में याचिका दायर की। ऊपरी अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद निगम की याचिका को स्वीकार करते हुए आदेश दिया है कि सिविल अदालत को यह मामला सुनने का क्षेत्राधिकार नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें