फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हत्यारोपी पति को एक दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- घरेलू विवाद में झगड़ा होने पर पत्नी की गला दबाकर की थी हत्या
विज्ञापन

गुरुग्राम। नाहरपुर गांव में बृहस्पतिवार को आपसी झगड़े में पत्नी के सिर में बेलन मारने के बाद चुन्नी से गला दबाकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने रविवार को हत्यारोपी राजेंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। पुलिस अब निशा हत्या मामले में उससे पूछताछ करेगी। मृतका के मामा की शिकायत पर मानेसर थाने की पुलिस मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मानेसर थाना के नाहरपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर हुए झगड़े में राजेंद्र ने आवेश में आकर चुन्नी से पत्नी निशा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। दोनों नाहरपुर गांव में किराये पर रहते थे। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि राजेंद्र को एक दिन रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें