गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने बकाया पानी के बिलों का भुगतान न करने पर बड़ी कार्रवाई की है। निगम की टीम ने सेक्टर-32 स्थित एआईएचपी कंपनी का पानी और सीवर कनेक्शन काट दिया। यह कार्रवाई प्लॉट नंबर-48 पर की गई, जहां कंपनी का कार्यालय स्थित है।
नगर निगम गुरुग्राम पानी के बिलों की बकाया राशि वसूलने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में एआईएचपी कंपनी के खिलाफ यह सख्त कदम उठाया गया। कंपनी ने लंबे समय से पानी के बिलों का भुगतान नहीं किया था।
निगम की कार्रवाई का उद्देश्य
निगम का मुख्य उद्देश्य बकाया राजस्व की वसूली सुनिश्चित करना है। यह कदम जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए भी उठाया गया है। निगम लंबे समय से पानी के बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं पर नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है।
बकायादारों और अवैध कनेक्शनों पर चेतावनी
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट किया है कि बकायादारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई उन सभी पर लागू होगी जो पानी के बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं और अवैध कनेक्शन रखते हैं। ब्यूरो