फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पिनगवां में दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
-दूल्हे को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। शुक्रवार को कस्बे में एक अनोखी बारात देखने को मिली। जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने ससुराल पहुंचा। हेलीकाप्टर से आए दूल्हे को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कस्बे में अनूठी बारात चर्चा का विषय बन गई। दूल्हे इरफान ने बताया कि करीब चार साल पहले उनके दादा ने एक इच्छा जताई थी। उन्होंने चाहा था कि इरफान अपनी शादी में हेलिकॉप्टर से बारात लेकर जाए। हालांकि अब दादा इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन इरफान ने उनकी आखिरी इच्छा पूरी करने का फैसला किया।

बारात बड़खल क्षेत्र से निकली। दशहरा मैदान में पहले से तैयार हेलिकॉप्टर में सवार होकर दूल्हा इरफान ससुराल पिनगवां के लिए रवाना हुआ। दशहरा मैदान में अचानक हेलिकॉप्टर की लैंडिंग देख लोग हैरान रह गए। जब उन्हें पता चला कि यह एक बारात है, तो वे इस अनोखी शादी को देखने के लिए मैदान में जमा हो गए। इरफान ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि वे अपने दादा की आखिरी इच्छा पूरी कर पा रहे हैं। इस तरह की अनूठी बारात कस्बे में चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





पहले भी हेलिकॉप्टर से हो चुकी हैं कई शादियां :-

जिले में पहले भी कई शादियां हुई हैं जिनमें दूल्हा हेलिकॉप्टर से बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। 21 फरवरी 2024 को आकेडा गांव में दूल्हा साहिब खान दुल्हन को उड़न खटोले से लेकर गया था। इसके अलावा कई साल पहले घाटा गांव में भी दूल्हा हेलिकॉप्टर से बारात लेकर ससुराल पहुंचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें