फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटी की 23वीं मंजिल से गिरी स्लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
बालकनी में गार्डनिंग कर रही महिला बाल-बाल बची
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-109 की एटीएस ककून सोसाइटी में बड़ा हादसा टल गया। सोसाइटी की 23वीं मंजिल से स्लैब गिरने से बालकनी में गार्डनिंग कर रही महिला बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन


सेक्टर-109 की एटीएस ककून सोसाइटी के टावर 5 में ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली अपर्णा अग्रवाल ने बताया कि वह देर शाम को अपने फ्लैट की बालकनी में गार्डनिंग कर रही थी। जैसे ही वह पौधों की देखभाल करके वापस मुड़ी और कमरे में जाने के लिए दो कदम चली ही थी कि जिस स्थान पर वह खड़ी थी, वहां पर दो भारी भरकम स्लैब आ गिरी। जोरदार आवाज सुनकर वह घबरा गईं और जैसे ही मुड़कर पीछे देखा तो वह कांप उठी। उन्होंने बताया कि 23वीं मंजिल से गिरी दो स्लैब का वजन करीब 30 किलो है। अगर वह एक सेकेंड और लेट हो जातीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। टावर के 23वीं मंजिल से गिरी स्लैब के कारण यहां जमीन करीब 5 इंच तक धंस गई। उन्होंने बताया कि यह कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले 9वीं मंजिल पर लगी स्लैब भी उनकी बालकनी में आकर गिरी थी। अपार्टमेंट बाॅयर्स एसोसिएशन की तरफ से जिला प्रशासन व डीटीपी को ईमेल के जरिये शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें