फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्रीन ड्राइव की दवा से बदलेगी शहर की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने की हरियाली बढ़ाने की तैयारी, मानसून में लगाए जाएंगे पौधे
विज्ञापन

नंबर गेम - 04 नर्सियों में तैयार किए जा रहे पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अब ग्रीन ड्राइव की दवा से शहर की हवा में सुधार होगा। इसके लिए वन विभाग ने जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए एक बड़े अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। अभियान के तहत चार प्रमुख नर्सरियों सोहना, सेक्टर-52, मानेसर और हेलीमंडी में बड़े पैमाने पर पौधे तैयार किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से इन नर्सरियों में करीब चार लाख से अधिक पौधे उगाई जा चुके हैं, जिन्हें आगामी मानसून सीजन में विभिन्न स्थानों पर रोपित किया जाएगा।


वन विभाग की योजना के अनुसार, अगस्त माह में मेगा ड्राइव चलाकर छह लाख से अधिक पौधों का मुफ्त वितरण किया जाएगा। यह पौधे आम लोगों, संस्थानों और सामाजिक संगठनों को दिए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक क्षेत्र में हरियाली बढ़ाई जा सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन




मानेसर नर्सरी में तैयार किए गए पौधों को विशेष रूप से अरावली क्षेत्र में लगाया जाएगा, जिससे वहां की हरियाली को पुनर्जीवित करने के साथ बढ़ाया जा सके। वन अधिकारियों का मानना है कि जनसहभागिता से यह अभियान और प्रभावी बनेगा। विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगस्त में वे पौधारोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और पौधों की देखभाल भी सुनिश्चित करें, ताकि हरियाली स्थायी रूप से बनी रहे।
विज्ञापन


शहर की चार नर्सरियों में बड़े स्तर पर पौधरोपण की तैयारी चल रही है। करीब चार लाख पौधे उगाए गए हैं, जिन्हें मानसून में रोपित किया जाएगा, ताकि हरियाली बढ़े और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिल सके। - राज कुमार, वन विभाग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें