फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सबका साथ, सबका विकास की भावना से कार्य कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल के पूर्व विधायक जगदीश नायर ने वाल्मीकि समाज के लोगों से मुलाकात की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। हरियाणा में भाजपा सरकार के 11 वर्षों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं जो कांग्रेस के 50 साल के शासनकाल पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। 14 नवंबर को फिरोजपुर झिरका की नई अनाज मंडी में भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेश स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर होडल के पूर्व विधायक जगदीश नायर ने फिरोजपुर झिरका पहुंचकर वाल्मीकि समाज के गणमान्य लोगों से मुलाकात की और अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना से कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने बिन पर्ची-बिन खर्ची की नीति के तहत युवाओं को रोजगार दिलाने का कार्य किया है। गरीबों को पक्के मकान, आयुष्मान भारत योजना का लाभ और अंत्योदय परिवार योजना के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

फोटो: सिविल रेस्ट हाउस में लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील करते पूर्व विधायक जगदीश नायर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें