फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छात्रों का भविष्य अधर में, पुलिस के बाद अब अदालत की शरण में अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
11 एडमिट कार्ड जारी न होने के कारण बोर्ड परीक्षा में न बैठने देने का मामला
विज्ञापन


गुरुग्राम। सीबीएसई दसवीं कक्षा के 11 छात्रों के परीक्षा न दे पाने का मामला अब अदालत की शरण में है। परिजनाें ने पुलिस व प्रशासन से न्याय मिलता न देख अदालत में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ याचिका डाली है। इसी क्रम में सोमवार दोपहर को पजिन सेक्टर 9 थाने पहुंचे। जहां पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात की। मामला दर्ज होने के बाद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न हो पाने का अभिभावकों में रोष है।
अभिभावक राजेन्द्र सिंह के अनुसार, संबंधित स्कूल को केवल आठवीं कक्षा तक की मान्यता प्राप्त है, लेकिन प्रबंधन अपने कैंपस में दसवीं तक की कक्षाएं संचालित कर रहा है। बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों का पंजीकरण दूसरे जिले के स्कूलों में कराया गया है, जिससे नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है। लगातार शिकायतों और विरोध के बावजूद स्कूल नियमित रूप से संचालित होने से अभिभावकों में रोष है। उनका कहना है कि इस पूरे प्रकरण से बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।
विज्ञापन


9 अभिभावकों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई न होने से नाराज 9 अभिभावकों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दी है। याचिका में स्कूल की मान्यता, कक्षाओं के संचालन और बोर्ड पंजीकरण प्रक्रिया की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


-
एसएचओ ने एक हफ्ते का समय मांगा है और भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। -जसवींर कौर, अभिभावक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें