पटौदी। डाडावास गांव में श्री श्याम कमेटी के आयोजन में गांव के युवाओं ने खाटू श्याम बाबा की शोभा यात्रा निकाली। यह यात्रा गांव के सरकारी स्कूल से शुरू होकर पूरे गांव में निकली। लोग अपने-अपने घरों पर खाटू श्याम बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण करते रहे। शोभा यात्रा में खाटू श्याम के भजन पूरे गांव में गूंज रहे थे। सीताराम महाराज ने लोगों को प्रसाद भी वितरित किया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद मानेसर के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, सेवानिवृत बैंक मैनेजर सतपाल चौहान, अशोक कुमार, सिधार्थ, दीपक कुमार, अजय कुमार, मनीष कुमार, रवि कुमार, अनुज कुमार, सतीश कुमार, नवीन कुमार, त्रिदेव कुमार सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद