फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हादसे में लोडिंग गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, चालक समेत दो वाहन में फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

काकरोला फ्लाईओवर के पास खराब खड़े कैंटर में पीछे से लोडिंग वाहन मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शुक्रवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित काकरोला फ्लाईओवर के पास खराब खड़े कैंटर में पीछे से लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी के अंदर बैठे चालक समेत दो लोग कैबिन में फंस गए। यातायात पुलिस थाना -1 (टीपीएस-1) के प्रभारी इंस्पेक्टर लोकेश ने बताया कि राहगीरों की मदद से घायलों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9ः50 मिनट पर दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित काकरोला फ्लाईओवर के पास कैंटर टायर पंक्चर होने की वजह से सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही लोडिंग गाड़ी ने टक्कर मार दी। यातायात पुलिस के प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि दोनों घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। अभी उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों के बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें