फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब 21 जुलाई को आएगी पहली मेरिट सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज दाखिले का नया शेड्यूल जारी, अगस्त में शुरू होंगी स्नातक की कक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल फिर बदल दिया है। पहले 9 जुलाई को जारी होने वाली पहली प्रोविजनल मेरिट सूची अब 21 जुलाई को जारी की जाएगी। इससे कॉलेज में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे हजारों विद्यार्थियों का इंतजार करीब दो सप्ताह और बढ़ गया है। वहीं,स्नातक कक्षाओं की शुरुआत भी अब अगस्त से होगी।

ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 12 जुलाई तक जारी रहेगी, जबकि दस्तावेजों का सत्यापन 13 जुलाई से 18 जुलाई तक किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी और 22 जुलाई को पहली फाइनल मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। पहली मेरिट सूची के विद्यार्थियों को 23 जुलाई से 27 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन


दूसरे चरण की काउंसलिंग के तहत 28 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल और 29 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। इस सूची के विद्यार्थियों को 30 जुलाई से 3 अगस्त तक फीस जमा कराने का मौका मिलेगा। इसके बाद यदि सीटें खाली रहती है तो 4 से 12 अगस्त तक फिजिकल काउंसलिंग कर दाखिले किए जाएंगें।

निदेशालय के अनुसार, बिना ऑनलाइन पंजीकरण के किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए परिवार पहचान पत्र भी अनिवार्य किया गया है। साथ ही संशोधित शेड्यूल के अनुसार अगस्त में नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन


पर्याप्त समय न मिलने के कारण कई छात्र सीट सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय या दूसरे विश्वविद्यालयों में दाखिला ले लेते थे। अब बदले हुए शेड्यूल के कारण विद्यार्थियों को फैसला लेने के लिए अधिक समय मिलेगा और उन्हें जल्दबाजी में दूसरे विश्वविद्यालयों में प्रवेश नहीं लेना पड़ेगा। इससे कॉलेज में भी अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों के दाखिले की उम्मीद है। -पुष्पा अंतिल, प्राचार्या, द्रोणाचार्य कॉलेज, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें