शुल्क जमा करने की तिथि एक अगस्त से चार अगस्त तक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सभी महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची 31 जुलाई यानी आज जारी की जाएगी। इस सूची में शामिल विद्यार्थी चार अगस्त तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद पांच अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी थी लेकिन विभाग की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि और काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी नहीं किया गया था। अब विभाग ने दाखिलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार विद्यार्थियों को 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया था।
खाली सीटों के लिए छह अगस्त को दोबारा पोर्टल खोला जाएगा। 6 से 12 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला आवेदन किए जा सकेंगे, जबकि 13 से 19 अगस्त तक प्रतिदिन 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले जारी रहेंगे।
रिटेस्ट और डिटेल्ड मार्कशीट वाले विद्यार्थियों को दाखिले लेने में अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान दाखिले लेने विद्यार्थियों के नाम के आगे नो ऑब्जेक्शन लिखकर दाखिला दिया जा रहा है।
स्नातकोत्तर के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार एक ही मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद जो भी सीटें खाली रहेंगी उस हिसाब से काउंसलिंग के जरिए 13 से 19 अगस्त तक प्रतिदिन 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला दिया जाएगा। - सरिता, दाखिला नोडल अधिकारी, सेक्टर 14