फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फाइल आगे बढ़ी, पानी पीछे छूट गया

विज्ञापन
पालम विहार  के सी ब्लॉक में  टूटा हुआ ओवरहेड टैक
विज्ञापन
जलसंकट से जूझ रहे लोग, शुक्रवार को जांच होने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन

नंबर गेम- 500 परिवार पानी को तरसे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के पालम विहार (सी-1 और सी-2) में बुनियादी सुविधाओं की पोल खुल गई है। यहां रहने वाले 500 से अधिक परिवार पिछले चार दिनों से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। इस भीषण जल संकट का मुख्य कारण पानी की मुख्य मोटर को बिजली की आपूर्ति करने वाले सीटी और पीटी डिवाइस का जलना है। सबसे बड़ी बात यह है कि सरकारी विभागों की आपसी सुस्ती और लापरवाही का खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि जांच की फाइल आगे बढ़ गई है उसके बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल पाया है।
बिजली निगम (डीएचबीवीएन) के स्थानीय कर्मचारियों ने शुक्रवार को ही तकनीकी खराबी की जांच कर रिपोर्ट नगर निगम को सौंप दी थी। इसके बावजूद, सोमवार तक नगर निगम के अधिकारियों की नींद नहीं खुली और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल, निवासियों को राहत देने के लिए एक कम क्षमता की वैकल्पिक मोटर लगाई गई है, लेकिन मांग के मुकाबले इसकी आपूर्ति बेहद कम है। स्थानीय लोगों में प्रशासन के इस उदासीन रवैये को लेकर भारी आक्रोश है।
विज्ञापन



ओवरहेड टैंक पहले ही हो चुका है खराब
पालम विहार में जलापूर्ति के लिए बना ओवरहेड टैंक में दरार और टूटने के कारण पहले से ही बेकार है। लोगों ने बताया कि अगर ओवरहेड टैंक कारगर होता तो मोटर से पानी की आपूर्ति की जरूरत नहीं होती। पाइप लाइन से आने वाला पानी पहले यूजी (अंडर ग्राउंड) टैंक में जमा किया जाता है फिर उसे ओवरहेड टैंक में चढ़ाया जाता है। ओवरहेड टैंक से घरों में पानी की आपूर्ति होती है, इससे पानी प्रेशर ठीक आता है और अतिरिक्त मोटर की जरूरत नहीं पड़ती है।

शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
डीएचबीवीएन ने जले हुए पैनल की जांच कर नगर निगम को उसी दिन समस्या से अवगत करा दिया था लेकिन निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। -अभिषेक शर्मा, उपाध्यक्ष सी-1 ब्लॉक

एक कम क्षमता की मोटर लगाई गई है लेकिन इससे बहुत कम पानी की आपूर्ति हो पा रही है। शिकायत पर अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। -अमित जैन, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि


पानी बहुत कम प्रेशर में केवल ग्राउंड फ्लोर वालों को ही मिल पा रहा है, जबकि पालम विहार में अधिसंख्य घर तिमंजिले या ढाई मंजिल वाले हैं। -रवि भारद्वाज,निवासी

चार दिन पहले सूचित किए जाने के बाद भी निगम पानी उपलब्ध कराने में नाकाम रहा है। 500 से ज्यादा परिवारों को गंभीर जल संकट झेलना पड़ रहा है।-अजीत सहरावत, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि
विज्ञापन


-
मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। पालम विहार में पानी की समस्या का हल शीघ्र किया जाएगा, वहां पानी की आपूर्ति की समस्या के स्थायी समाधान पर काम करेंगे। -विजय ढाका मुख्य अभियंता, नगर निगम

पालम विहार  के सी ब्लॉक में  टूटा हुआ ओवरहेड टैक

पालम विहार  के सी ब्लॉक में  टूटा हुआ ओवरहेड टैक

पालम विहार  के सी ब्लॉक में  टूटा हुआ ओवरहेड टैक

पालम विहार  के सी ब्लॉक में  टूटा हुआ ओवरहेड टैक

पालम विहार  के सी ब्लॉक में  टूटा हुआ ओवरहेड टैक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें