गुरुग्राम। सेक्टर-39 स्थित सीएमओ कार्यालय में एनएचएम कर्मचारी सोमवार को अपना कार्य छोड़कर धरने पर बैठ गए। यह धरना प्रदर्शन समय पर वेतन भुगतान सहित लंबित भत्तों की मांग के लिए किया गया। कर्मचारी सुबह 10 बजे से सीएसओ ऑफिस के पास बैठे रहे। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले लगभग दो वर्षों से वेतन का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है, जिसके कारण कर्मचारियों का हर त्योहार बिना वेतन के ही मना रहे हैं। समय पर वेतन न मिलने से कर्मचारियों को लगातार आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके बच्चों की पढ़ाई, रोजमर्रा के खर्च और अन्य पारिवारिक जिम्मेदारियां भी प्रभावित हो रही हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक वेतन भुगतान की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, लंबित भत्तों के संबंध में उचित निर्णय नहीं लिया जाता। वहीं देरी के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाती। संवाद