गुरुग्राम। सेक्टर-57 इलाके से घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
तुषार भूतड़ा ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में नौकरी करते हैं और अपने परिवार के साथ सेक्टर-57 में रहते हैं। पिछले 10 जनवरी को वह जयपुर गए हुए थे। इसी दौरान 22 जनवरी की रात उनके मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरे का नोटीफिकेशन आया। इस पर उन्होंने कैमरा ऑन करने की कोशिश की लेकिन कोई कैमरा नहीं चला।
अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने अपने पड़ोसी राजेश सोनी को सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखने के लिए घर पर भेजा। राजेश सोनी ने तुषार को बताया कि घर के सारे कैमरे बंद हैं और घर की जाल टूटी पड़ी है। वहीं, घर के अंदर जाने पर पता चला कि लाखों की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।