फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कक्षा 2 व 3 के छात्रों के लिए दोबारा शुरू होगी मूल्यांकन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
3 से 9 अक्तूबर तक निपूण हरियाणा टीचर एप पर खुला रहेगा पोर्टल
विज्ञापन





गुरुग्राम। शिक्षा निदेशालय कक्षा 2 और 3 छात्रों के लिए दोबारा से मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करवाएगा। इनका मूल्यांकन 15 और 16 सितंबर को नहीं हो सका था। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह प्रक्रिया 3 से 9 अक्तूबर तक निपुण हरियाणा टीचर एप पर उपलब्ध रहेगी। इस प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों को पठन पाठन का स्तर जांचा जाएगा।
विज्ञापन



निदेशालय के मुताबिक राज्यभर के प्राथमिक विद्यालयों में सितंबर माह से आयोजित इस अभ्यास के दौरान 2.61 लाख विद्यार्थियों में से लगभग 80 प्रतिशत विद्यार्थियों का ही आकलन हो सका था और 20 प्रतिशत विद्यार्थियों का मूल्यांकन विभिन्न कारणों से नहीं हो पाया था। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस बार मूल्यांकन सीधा कक्षा अध्यापकों द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर्स को यह निर्देश दिए गए है कि जिन विद्यालयों में यह प्रक्रिया अधूरी रह गई थी वहां इसे गंभीरता से पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें