फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रसोई में काम करने के दौरान इंजीनियर ने घोंटा था गला

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर आत्महत्या करने का मामला, दोनों शवों का हुआ पोस्टमार्टम
विज्ञापन

एम3एम मरीना सोसाइटी में बृहस्पतिवार सुबह मृत मिले थे दंपती
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-68 की एम3एम मरीना सोसाइटी के फ्लैट की रसोई में फरहाना बृहस्पतिवार सुबह काम कर रही थी। इसी दौरान पति मोहम्मद असलम ने पीछे से आकर रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या की थी। बाद में वो खुद भी फंदे से लटक गया था। शनिवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। इसमें पता चला कि फरहाना का रस्सी से गला घोंटकर उसे मारा गया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मृतका के नाखूनों में आरोपी की त्वचा के हिस्से नहीं मिले हैं। ऐसे में ये माना जा रहा है कि रसोई में काम करने के दौरान अचानक मोहम्मद असलम ने पीछे से आकर फरहाना का रस्सी से गला घोंटा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिवार वालों के हवाले कर दिए गए। बादशाहपुर थाना इलाके की सोसाइटी में मामला बृहस्पतिवार सुबह सामने आया था। सुबह लगभग 7 बजे मोहम्मद असलम ने अपनी कंपनी में ईमेल भेजी। इसमें लिखा कि वो और पत्नी जान दे रहे हैं और इसकी सूचना देने के लिए चार लोगों के मोबाइल नंबर ईमेल में लिखे गए। इनमें से एक नंबर फ्लैट मालिक का था तो उन्हें सूचना मिली और उन्होंने आगे पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो 28 साल की फरहाना का शव रसोई में पड़ा था। वहीं कमरे में पंखे के सहारे बनाए फंदे से मोहम्मद असलम लटका था। दोनों अगस्त महीने से यहां किराये पर रहते थे। असलम एक निजी कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत था। इससे पहले वे बंगलूरू में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा- मेरे बगैर नहीं रह पाएगी मेरी पत्नी
डिप्रेशन का शिकार होने के चलते असलम का इलाज चल रहा था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला। उसने लिखा कि पत्नी मेरे बगैर रह नहीं पाएगी और उसकी हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस की सूचना के बाद शुक्रवार को उनके परिवार वाले गुरुग्राम आए। मृतका फरहाना के भाई मोहम्मद फैजल करी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी बहन की हत्या की गई है। बादशाहपुर थाना पुलिस ने शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें