फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ईडी ने 32 एवेन्यू ग्रुप की 71.60 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित 32 एवेन्यू ग्रुप से जुड़े धन शोधन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 71.60 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई है।
ईडी ने दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस की ओर से समूह, उसके प्रमोटर-निदेशकों अनुभव शर्मा, ध्रुव शर्मा और अन्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों के आधार पर जांच शुरू की थी। प्राथमिकियों में धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश के आरोप हैं।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि निवेशकों को व्यावसायिक इकाइयां खरीदने के लिए आकर्षित कर लंबी अवधि के पट्टे, निश्चित किराये और बाय-बैक का आश्वासन दिया गया। आरोप है कि कई निवेशकों को इकाइयों का कब्जा नहीं दिया गया या बाद में वापस ले लिया गया। एक ही व्यावसायिक स्थान को कथित तौर पर कई लोगों को बेचा या पट्टे पर दिया गया।
विज्ञापन

ईडी के अनुसार, निवेशकों से मिले धन को 50 से अधिक कंपनियों और एलएलपी के नेटवर्क के जरिए स्थानांतरित किया गया। जांच में इन पैसों से गोवा और महाराष्ट्र में संपत्तियां खरीदने की जानकारी भी सामने आई। कुर्क की गई संपत्तियों में गुरुग्राम की व्यावसायिक इकाइयों के अलावा गोवा और महाराष्ट्र की जमीन शामिल है। कुल 76 अचल और 38 चल संपत्तियां कुर्क की गई हैं। इनमें बैंक खातों की रकम और एक अंतर्देशीय पोत भी शामिल है। मुख्य आरोपी अनुभव शर्मा, ध्रुव शर्मा, ममता शर्मा और शिरिन शर्मा न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें