फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निवेश के नाम पर 4.72 करोड़ की ठगी में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने का आरोप
विज्ञापन

गुरुग्राम। बिटकॉइन/यूएसडीटी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में निवेश के नाम पर 4.72 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना साउथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आशीष प्रताप को मंगलवार को इटावा से पकड़ा गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता को टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए ट्रेडिंग में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा दिया गया। अलग-अलग बैंक खातों में 4 करोड़ 72 लाख 14 हजार 181 रुपये जमा कराने के बाद निकासी रोक दी गई। शिकायत पर 15 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में पता चला कि ठगी की 15 लाख रुपये की राशि नेत्रपाल के खाते में गई थी। नेत्रपाल ने खाता संतोष को एक लाख रुपये में दिया, जिसने दो लाख रुपये में आशीष को उपलब्ध कराया। आशीष ने खाता तीन लाख रुपये में साइबर ठगों को दिया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें