फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वर्ल्ड स्कूल गेम्स में दम दिखाएगा जिले का मोक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर में ट्रायल जीतकर ताइक्वांडो खिलाड़ी ने बनाई जगह
विज्ञापन

नंबर गेम- 48 किलोग्राम भारवर्ग में करेगा प्रतिनिधित्व

गौरव मिश्रा

फरीदाबाद। शहर के युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी मोक्ष रावत ने वर्ल्ड स्कूल गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब मोक्ष दो दिसंबर से ब्राजील में होने वाली अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में अंडर-18 के 48 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वर्ल्ड स्कूल गेम्स के लिए रायपुर में 13 से 15 सितंबर तक चयन ट्रायल आयोजित किए गए थे।

मोक्ष ने ट्रायल में लगातार मुकाबले जीतकर अपनी जगह पक्की की। पहले लीग मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने फाइनल मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में मोक्ष ने विपक्षी खिलाड़ी को 18-9 के अंतर से हराकर वर्ल्ड स्कूल गेम्स के लिए क्वालिफाई किया। सीबीएसई टूर्नामेंट जीतकर मोक्ष इस अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


मोक्ष के लिए यह पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता नहीं है। इससे पहले अप्रैल में उसने कजाकिस्तान में आयोजित ताइक्वांडो जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वहां भी मोक्ष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे दौर तक जगह बनाई थी। अब ब्राजील में होने वाली प्रतियोगिता को लेकर मोक्ष ने पदक जीतने का लक्ष्य तय किया है।

मोक्ष ने बताया कि कजाकिस्तान में जिस मुकाम तक पहुंचा, इस बार उससे आगे जाने की कोशिश रहेगी। ब्राजील में देश के लिए पदक जीतकर लौटना उसका लक्ष्य है। मोक्ष करीब 11 वर्ष की उम्र से त्यागी ताइक्वांडो अकादमी में अभ्यास कर रहे हैं। लगातार अभ्यास और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के कारण उसके प्रदर्शन में भी निखार आया है। 17 वर्ष की उम्र में मोक्ष दूसरी बार किसी अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


मोक्ष इस प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करने वाले फरीदाबाद के पहले ताइक्वांडो खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले जूनियर विश्व चैंपियनशिप में क्वालिफाई करने वाले वह जिले के दूसरे खिलाड़ी बने थे। उनसे पहले उनके ही साथी खिलाड़ी दीपांशु ने यह कारनामा किया था। मां दीपशिखा ने बताया कि उसे मनोरंजन के लिए खेलने के लिए भेजा था, पर आज 6 साल के अंदर वह दूसरी बार भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहा है। पिता सतीश कुमार को उम्मीद है कि उसका बेटा ब्राजील से पदक लेकर लौटेगा। वहीं कोच आनंद त्यागी का कहना है कि ट्रायल की मेहनत रंग लाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें