फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ताजनगर में बनेगा जिले का पहला पशु ट्रामा सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों और आपातकालीन सेवाओं से होगा लैस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रूखनगर। ताजनगर गांव में जिले का पहला पॉलीक्लीनिक कम पशु ट्रामा सेंटर बनने जा रहा है। इसके लिए ग्राम पंचायत ताजनगर के सरपंच शिवताज ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर 6 एकड़ 4 कनाल 4 मरला जमीन पशुपालन विभाग को दी है।
विज्ञापन

ताजनगर क्षेत्र एनएच-81, एनएच-71, द्वारका एक्सप्रेसवे व केएमपी से घिरा हुआ है, जहां आए दिन पशुओं के हादसे होते रहते हैं। इस समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले साल ट्रामा सेंटर की घोषणा की थी। अब जमीन स्वीकृति के बाद निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। यह अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों और आपातकालीन सेवाओं से लैस होगा। साथ ही, एक प्रशिक्षण केंद्र भी बनाया जाएगा जो पशुपालकों को पशुओं की देखभाल संबंधी जानकारी देगा। सरपंच शिवताज ने बताया कि पंचायत द्वारा प्रस्ताव बीडीपीओ के माध्यम से उपायुक्त को भेजा गया, जिसे विभाग ने स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को अग्रेषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें