फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खराब श्रेणी में पहुंची जिले की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यआई) खराब श्रेणी में पहुंच गया। ऐसे में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पूरे क्षेत्र में ग्रैप-1 लागू करने का फैसला लिया है। इसके तहत प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई पाबंदियां और निगरानी उपाय लागू किए जाएंगे। मानेसर में 216 एक्यूआई दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम के सेक्टर 51 में यह 232 तक पहुंच गया।
विज्ञापन

टेरी ग्राम का एक्यूआई भी खतरनाक स्तर पर बना हुआ है, हालांकि उसका सटीक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। लगातार बिगड़ती हवा ने मिलेनियम सिटी की चिंता बढ़ा दी है। नगर निगम द्वारा उठाए गए कदम अब तक प्रभावी साबित नहीं हो रहे हैं। प्रदूषण के बढ़ते स्तर से लोगों को सांस लेने में दिक्कत और स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए सख्त कार्रवाई की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें