फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 7वीं हरियाणा स्टेट जु-जित्सु प्रतियोगिता में जिले ने जीते 33 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ी 19 से 23 दिसंबर के बीच उत्तराखंड में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रविवार को झज्जर के मिनी स्टेडियम में आयोजित 7वीं हरियाणा स्टेट जु-जित्सु प्रतियोगिता में जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 पदक अपने नाम किए। जिले से लगभग 30 से अधिक खिलाड़ियों ने इस राज्य स्तरीय मुकाबलों में पदक जीतकर गुरुग्राम का मान बढ़ाया।
टीम की प्रशिक्षक दीपिका मान और टीम मैनेजर दीपक ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले और दूसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को आगे मौके मिलेंगे। विजेता खिलाड़ी 19 से 23 दिसंबर के बीच उत्तराखंड के हल्द्वानी में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि ये खिलाड़ी वहां भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ जिले का बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन




जिले की टीम में विभिन्न स्कूलों और अकादमियों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें नव्या ने दो स्वर्ण, अथर्व ने एक स्वर्ण और एक रजत हासिल किया। काव्या ने एक स्वर्ण और एक रजत हासिल किया। शिवम ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। माही कौशिक ने दो स्वर्ण, गौतम ने एक स्वर्ण, ध्रुविका ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। नक्श ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किए। आकर्षित ने स्वर्ण, खंक ने एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं, देवांश शर्मा ने स्वर्ण, वीर ने स्वर्ण, वेदांत ने एक स्वर्ण और एक रजत अपने नाम किया। देव गांधास ने रजत, हिमांशु ब्राउन ने स्वर्ण, कविष ने एक स्वर्ण और एक रजत हासिल किया। अंश ने दो स्वर्ण, तरुण ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। गुनी, ध्रुव आदर्श, विनीत, सक्षम, माही झांगू, एकांश, गुनगुन, राधिका ने स्वर्ण पदक हासिल किए। तनीष्क और मुकुल ने एक-एक रजत पदक अपने नाम किया और कोमल और निखिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।





शिवम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें