फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एससीआरटी में हुआ राज्य स्तरीय विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
22 जिलों की टीमों ने विज्ञान के रंगमंच पर दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीआरटी) हरियाणा में सोमवार को राज्य स्तरीय विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा के सभी 22 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया और विज्ञान के माध्यम से सामाजिक संदेश प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिषद के निदेशक समवर्तक सिंह (आईएएस) रहे। उन्होंने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि 'विज्ञान और प्रकृति के समन्वय से ही 21वीं सदी के विकसित भारत का निर्माण संभव है।' उन्होंने परिषद द्वारा समय-समय पर आयोजित की जाने वाली ऐसी प्रतियोगिताओं की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया। विज्ञान अनुभाग की अध्यक्ष पूनम यादव ने जानकारी दी कि ब्लॉक एवं जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में लगभग 13,000 छात्रों ने अपनी प्रस्तुति दी थी। राज्य स्तर पर लगभग 250 प्रतिभागी, अध्यापक एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ इस आयोजन का हिस्सा बने। इस अवसर पर परिषद की उपनिदेशिका डॉ. अंशु सिंगला सहित सभी विंग इनचार्ज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें