फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

विज्ञापन
शहर में मंगलवार को रहा मौसम साफ। संवाद
विज्ञापन
बारिश के बाद से सुबह-शाम हो रहा हल्की ठंड का अहसास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मिलेनियम सिटी में बीते दिनों हुई बारिश के बाद गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। शहर में सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है। हालांकि दिन में अभी धूप परेशान कर रही है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों में साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक शहर में मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों बूंदाबांदी के बाद हवा हुई साफ
शहर में बीते दिनों हुई हल्की बूंदाबांदी का असर हवा की गुणवत्ता पर भी देखने को मिल रहा है। बारिश के बाद गुरुग्राम और मानेसर की हवा फिलहाल साफ बनी हुई है और एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। पिछले दिनों दोनों इलाकों का एक्यूआई खराब श्रेणी में पहुंच गया था। इसके कारण लोगों को सांस से जुड़ी परेशानियों की चिंता सताने लगी थी। फिलहाल हवा साफ होने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें