फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट बनेगा जिला, दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे कम करना और लोगों को सुरक्षित यात्रा देना प्रशासन की प्राथमिकता : एडीसी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति (डीआरएससी) की बैठक आयोजित की गई। इसमें सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (जेएफडी) के लक्ष्य को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।
बैठक में सर्दी व कोहरे को देखते हुए सड़क सुरक्षा उपायों, दुर्घटना संभावित चौराहों (ब्लैक स्पॉट्स), स्कूली बच्चों की सुरक्षा, भारी वाहनों पर सघन चेकिंग अभियान और बेसहारा पशुओं की समस्या पर विशेष जोर दिया गया। इम्प्लीमेंटेशन ऑफ जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट के तहत सभी विभागों को स्पष्ट टाइमलाइन दी गई। आरटीए की ओर से नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है, जबकि एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी और अन्य एजेंसियों को विस्तृत रोडमैप सौंपने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह सड़क दुर्घटना आंकड़ों की समीक्षा कर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को प्रगति रिपोर्ट भेजी जाएगी। आरटीए सचिव परमजीत चहल ने बताया कि जेल चौक, पचगांव चौक, ब्रिस्टल चौक और 4-7-9 चौक जैसे संवेदनशील स्थानों पर रोड जियोमेट्री सुधार, सुरक्षित पैदल क्रॉसिंग, लेन मार्किंग, फेंसिंग, बोलार्ड्स और हाई मास्ट लाइट्स लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें