फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बास गांव की जर्जर गलियों का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर-7 के पार्षद ने विकास कार्य का किया शिलान्यास
विज्ञापन

नंबर गेम - 1.45 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र के बास गांव में जल्द ही विकास कार्य शुरू होने जा रहे हैं। गांव की जर्जर गलियों और फिरनी की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। नगर निगम ने इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है और ठेकेदार को काम भी सौंप दिया है। वार्ड नंबर-7 के पार्षद ने विकास कार्य का शिलान्यास कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। अब जल्द ही मौके पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

नगर निगम इस परियोजना पर करीब एक करोड़ 45 लाख रुपये खर्च करेगा। योजना के तहत गांव की फिरनी के सभी प्रमुख रास्तों को ठीक किया जाएगा। इसके अलावा जहां-जहां गलियां टूटी हुई हैं, वहां नई सड़कें बनाई जाएंगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और आवागमन पहले से आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

-

गांव में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। योजना के तहत गांव की फिरनी के सभी प्रमुख रास्तों को ठीक किया जाएगा, ताकि लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना न करना पड़े। -कंवरपाल चौहान, पार्षद वार्ड नंबर-7
विज्ञापन



गांव की फिरनी मार्ग को बेहतर बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है और ठेकेदार को काम भी सौंप दिया गया है। जल्द ही सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। -सुशील ठाकरान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें