फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 9वीं व 11वीं कक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड करने की तिथि बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 24 जुलाई तक वार्षिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं स्कूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सभी राजकीय और निजी स्कूलों को एक बार भी अंक ऑनलाइन अपलोड करने का मौका मिला है। जारी निर्देश कि अनुसार बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं व 11वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 7 से बढ़ाकर 24 जुलाई कर दिया है।
विज्ञापन

बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ व सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि यदि किसी विद्यालय की ओर से निर्धारित तिथि में छात्राओं के अंक अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो ऐसे छात्राओं को बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की आगामी वार्षिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर आईडी/पासवर्ड से लॉगिन करते हुए समय रहते अंक अपलोड करना सुनिश्चित कर सकते हैं। किसी भी तकनीकी कठिनाई के लिए दूरभाष नं 01664-254300, 254302 पर किसी भी कार्यदिवस में 09:00 बजे से 05:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें