फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निगम ने नागरिकों से दुर्व्यवहार और अनुचित मांगों पर पलंबर के खिलाफ की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अत्यधिक धनराशि की मांग एवं अभद्र व्यवहार के आरोपों के कारण पैनल से हटाया
विज्ञापन



गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने नागरिकों के हितों की रक्षा और सेवा प्रदायगी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में सख्त कदम उठाते हुए एक अधिकृत प्लंबर को पैनल से हटा दिया है। संबंधित प्लंबर के खिलाफ नागरिकों से अत्यधिक धनराशि की मांग करने तथा अभद्र एवं असहयोगात्मक व्यवहार करने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

नगर निगम के संज्ञान में आया कि उक्त प्लंबर द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए निर्धारित प्रक्रिया से हटकर अतिरिक्त भुगतान की मांग की जा रही थी। इसके अलावा नागरिकों के साथ उसका व्यवहार भी संतोषजनक नहीं पाया गया। शिकायतों की जांच एवं तथ्यों के परीक्षण के बाद निगम प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से उसे निगम के अधिकृत पैनल से हटाने का निर्णय लिया। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नागरिकों को बेहतर और सम्मानजनक सेवाएं उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अधिकृत एजेंसी, ठेकेदार या सेवा प्रदाता द्वारा नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार अथवा अनियमितता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम गुरुग्राम ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी अधिकृत सेवा प्रदाता द्वारा अतिरिक्त धनराशि की मांग की जाती है या अनुचित व्यवहार किया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत निगम को दें। प्राप्त शिकायतों पर निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नागरिकों के विश्वास को बनाए रखना और पारदर्शी, जवाबदेह एवं नागरिक-केंद्रित सेवाएं उपलब्ध कराना निगम की प्रतिबद्धता है। भविष्य में भी ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें