गुरुग्राम। जिले के सेक्टर चार में रहने वाले सेवा निवृत आईजी 84 वर्षीय सुभाष कुकरेजा और पत्नी 77 वर्षीया आदर्श कुकरेजा ने केवल अपने घर बल्कि सेक्टर-चार के पार्कों में भी स्वच्छता, पौधरोपण और रिसाइकिलिंग की अलख जगाई है। इनके घर और आस-पास कई किस्म के पेड़ पौधे लगाए हैं। वह पुराने डब्बों, टायर, कंटेनर जैसी फेंकी जाने वाली चीजों को साफ कर उनमें चित्र बनाकर, उसमें पौधे लगाते रहे हैं। उन्होंने सेक्टर-चार में श्रीराम पार्क, सुभाषचंद्र बोस पार्क, अशोका पार्क आदि को सजाने में लगे रहे हैं। रिटायर्ड आईजी सुभाष कुकरेजा के घर के पड़ोस के ग्रीन बेल्ट पर पौधा लगाने के साथ सफाई और अच्छे स्लोगन लिखने का काम करते रहे हैं। सीआरपीएफ से रिटायर होने के बाद वे गुरुग्राम में बस गए। संवाद