फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कमर्शियल वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कमर्शियल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
विज्ञापन

गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस ने कमर्शियल वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। दो चरणों के इस प्रतिबंध को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद हटा दिया जाएगा। पहले चरण में यह सोमवार देर रात से लागू कर दिया गया है, जो मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

इसके बाद यह प्रतिबंध 14 अगस्त की रात से लागू होगा जो 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान सामान ढोने वाले भारी, मध्यम वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली में इन वाहनों के प्रवेश न होने के कारण इन्हें शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से जाना होगा। पुलिस के मुताबिक, भारी एवं मध्यम सामान ढोने वाले जयपुर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को पचगांव चौक से केएमपी होते हुए जाना होगा। गुरुग्राम शहर के अंदर से गुजरने वाले वाहनों के लिए भी रूट को डायवर्ट किया गया है। खेड़की दौला टोल, हीरो होंडा चौक, शंकर चौक, धनकोट टी प्वाइंट, एमजी रोड, बजघेड़ा बॉर्डर की तरफ से दिल्ली जाने वाले वाहनों को वापस जयपुर की तरफ घुमा दिया जाएगा। दिल्ली में नो एंट्री खुलने के बाद ही इन्हें आगे जाने दिया जाएगा। किसी भी वाहन चालक को रूट को लेकर कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस ने इस बार हेल्प लाइन नंबर 1095 व 0124-2386004 भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें