गुरुग्राम में सोमवार को कुछ देर हुई बारिश से छाता लेकर बचती युवती
- फोटो : Gurgaon
बूंदाबांदी से 1 डिग्री लुढ़का शहर का तापमान
गुरुग्राम। शहर में सोमवार को हुई हल्की बूंदाबांदी से शहर के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि बूंदाबांदी चंद मिनटों के लिए ही हुई, जिसका आनंद लोगों ने जमकर उठाया। बूंदाबांदी के बाद सूरज व बादलों के बीच आंख मिचौली चलती रही जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
मंगलवार सुबह से ही आसमान में सूरज व बादलों के बीच आंख मिचौली चलती रही। शहर में अनेक स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। नए व पुराने गुरुग्राम में शहरवासियों ने बूंदाबांदी का आनंद लिया जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सूखा ही रहा। यहां बादल तो छाए, लेकिन बिना बरसे ही निकल गए। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को शहर का तापमान करीब 1 डिग्री लुढ़ककर 34.3 डिग्री पहुंच गया। अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने तथा हवा चलने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे शहर का तापमान लुढ़ककर 32 डिग्री तक पहुंच सकता है।