फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्मार्ट टीवी से सजेगी अब सपनों की कक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
134 विद्यालयों में डिजिटल तरीके से होगी पढ़ाई, लगेंगे 238 स्मार्ट टीवी
विज्ञापन

सूरज कुमार
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में बच्चों के सपनों की कक्षा अब स्मार्ट टीवी से सजेगी। कक्षाओं में टीवी लगने के बाद छात्र अब स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करेंगे। इसके लिए 134 विद्यालयों में 55 इंच की 238 स्मार्ट टीवी लगाई जाएंगी। इससे छात्र किताबों के साथ-साथ ऑडियो विजुअल तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे और विषय को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। विभाग की इस पहल से विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को फायदा मिलेगा।

जानकारी के अनुसार ये स्मार्ट टीवी 210 प्राइमरी, 13 मिडिल और 15 हाई स्कूलों में लगाई जाएंगी। वहीं, जिले के कई राजकीय विद्यालयों को पहले से ही डिजिटल मोड में चलाया जा रहा है। इससे पहले दिसंबर 2025 में प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट टीवी लगाने की योजना को मंजूरी मिली थी। अब 134 विद्यालयों को योजना से जोड़कर इसका दायरा बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्टून बनाए विषय को सरल व रोचक

एलईडी स्क्रीन के माध्यम से छात्रों को चित्र, वीडियो, एनीमेशन और कार्टून के जरिये पढ़ाया जाएगा। इससे कठिन विषय भी सरल और रोचक बनेंगे। डिजिटल कंटेंट के उपयोग से विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और उनकी समझने की क्षमता में सुधार होगा। साथ ही विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति में सुधार होगा। इस पहल से शिक्षकों को भी पढ़ाने में सुविधा होगी। वे तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर कक्षाओं को अधिक प्रभावी बना सकेंगे। साथ ही बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का उद्देश्य भी पूरा होगा।

वीडियो के माध्यम से जटिल विषय बनेंगे आसान

स्मार्ट टीवी लगने से पढ़ाई पहले की तुलना में आसान हो जाएगी। इससे छात्रों को गणित-विज्ञान जैसे जटिल विषयों को भी बड़ी सरलता के साथ समझ सकेंगे। गणित और विज्ञान के जटिल सूत्र व नियम अब वीडियो, एनीमेशन और प्रेजेंटेशन के जरिए सहज रूप में समझाए जाएंगे, जिससे छात्रों की कक्षा में रुचि बढ़ेगी और उनका ध्यान पढ़ाई पर अधिक केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन


-
नई शिक्षा नीति के तहत कक्षाओं को स्मार्ट बनाया जा रहा है। यह योजना उसी का हिस्सा है। विभाग को स्मार्ट टीवी का प्रस्ताव भेज दिया गया है। परियोजना को मंजूरी मिलती ही विद्यालयों में टीवी लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। - श्रीकृष्ण शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें