फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: केरल में रजिस्टर्ड है चेचिस नंबर, इंजन का पता नहीं... यूपी की थी फर्जी नंबर प्लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन


केरल में रजिस्टर्ड है चेचिस नंबर, इंजन का पता नहीं... यूपी की थी फर्जी नंबर प्लेट
- गहराने लगा है फर्जी नंबर प्लेट वाली बुलेट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्जी नंबर प्लेट लगी बुलेट मोटर साइकिल का मामला पुलिस जांच में गहराता जा रहा है। शुरूआती जांच में पता चला है कि बुलेट का चेसिस नंबर केरल राज्य में रजिस्टर्ड है। जबकि इंजन नंबर कहां रजिस्टर्ड है, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। इस बुलेट को गुरुग्राम पुलिस ने बीते 28 दिसंबर को जब्त किया था। इसे यूपी के हरदोई में रजिस्टर्ड फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाया जा रहा था।
हरदोई (उत्तर प्रदेश) निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि उसके मोबाइल पर दो सितंबर 2024 को मैसेज प्राप्त हुआ था कि उसकी बुलेट का गुरुग्राम में चालान कटा है। जबकि उसकी बुलेट पिछले दो साल से हरदोई के गांव महमूदपुर गांव में उसके घर पर खड़ी है। इसके बाद पांच चालान कटने संबंधी मैसेज उसके मोबाइल पर आएं। इस बारे में बृजेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। बीते 28 दिसंबर को थाना डीएलएफ फेज-3 की पुलिस ने बुलेट को जब्त करके थाना परिसर में खड़ा किया है। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस बुलेट को चलाने वाले का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। डीएलएफ फेज-3 थाना की पुलिस टीम मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
बुलेट के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। बाइक की फर्जी नंबर प्लेट के साथ ही चेसिस और इंजन नंबर भी अलग-अलग हैं। ऐसे में आरटीओ के माध्यम से बाइक के पंजीकरण संबंध जानकारी ली जा रही है। जल्द ही बाइक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा और इसके बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा। - राजेश, जांच अधिकारी, थाना डीएलएफ फेज-3


प्रवीन कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें