फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विभागीय जांच के बिना भ्रष्ट घोषित करने के विरोध में आए पटवारी, निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- काली पट्टी लगा कर जताया विरोध, तीन दिन का दिया अल्टीमेटम



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रदेश सरकार की ओर से 370 में 170 पटवारियों को भ्रष्ट घोषित करना, सहायक रख कर काम कराना व उनके नाम व मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने का असर दिखने लगा है। द रेवेन्यु पटवार व कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले जिले के पटवारी व कानूनगो ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय तक मार्च निकालकर इसका विरोध किया। इस दौरान उपायुक्त के माध्यम से राजस्व मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पटवारियों ने काली पट्टी लगा कर विरोध किया। विरोध कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि सूची को सार्वजनिक करके उनके साथियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है। सरकार को इसकी विभागीय जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला पूर्व प्रधान व उल्लावास हल्के के पटवारी मनोज कुमार का कहना है कि शांतिपूर्वक विरोध कर रहे हैं। तीन दिन तक काली पट्टी लगा कर अपना काम करेंगे। एसोसिएशन के जिला प्रधान सतपाल यादव ने बताया कि सरकार को इस मामले को तीन दिन में निपटाने का अल्टीमेटम दिया है। बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से भ्रष्टाचार को रोकने के लिए एक सूची सभी जिले के उपायुक्त को भेजी गई है। जिसमें गुरुग्राम के 27 पटवारी शामिल हैं। इसमें से 26 पटवारी ऐसे हैं, जिन्होंने अपने काम को करने के लिए सहायक रख रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें