फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुरक्षा गार्ड गार्ड को रिवाल्वर दिखाकर डंपर निकालकर ले गए दबंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे को द्वारका एक्सप्रेस वे से जोड़ने वाले मार्ग का अभी नहीं हुआ है उद्धाटन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे को द्वारका एक्सप्रेस वे से जोड़ने वाले मार्ग को उद्धाटन के लिए तैयार किया जा रहा है। छोटे वाहनों को गुजरने दिया जाता है, मगर कुछ ट्रांसपोर्टरों की ओर से आये दिन जबरन जेसीबी मशीन से रास्ते को क्लीयर करके डंपर निकाला जाता है। हद तो तब हो गई जब दबंगों ने डंपर निकालने के लिए वहां पर तैनात सुरक्षा गार्ड से मारपीट की और रिवाल्वर दिखाया।
विज्ञापन

एलएनटी कंपनी ने इस बात की शिकायत एनएचएआई से की है। इसके बाद एनएचएआई ने उपायुक्त को पत्र लिखा है। दूसरी ओर मामला पुलिस आयुक्त के संज्ञान में आने के बाद वहां पर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। खेड़कीदौला थाना पुलिस को अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। एलएनटी के अधिकारियों ने खेड़कीदौला थाना प्रभारी से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया था कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर उनका फिनिसिंग का काम आखिरी चरण में है। लेकिन कुछ लोगों की ओर से उसे प्रभावित किया जाता है। इन लोगों का कहना था कि रात के समय कुछ दबंग डंपर मालिक अपने साथ जेसीबी लेकर आते हैं और हाईवे के स्थान पर लगाए गए पत्थरों के बैरिकेड को जबरन हटाकर अपने डंपरों को वहां से हाईवे पर चढ़ा देते हैं। सोमवार रात को जब वहां तैनात गार्ड ने इसका विरोध किया तो उससे मारपीट की गई। रिवाल्वर दिखाकर धमकाया गया।इसके चलते मंगलवार की रात से उस प्वाइंट पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। साथ ही उपायुक्त को लिखे गए पत्र के आने का इंतजार है। थाना प्रभारी खेड़कीदौला इंसपेक्टर अजय मलिक का कहना है कि शिकायत आने के बाद आरोपी के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें