फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-7 में जल शोधन संयंत्र की टूटी चहारदीवारी, हादसे का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर के सेक्टर-7 के पास बने जल शोधन संयंत्र की चहारदीवारी ठीक नहीं होने के कारण इलाके में हादसों का खतरा बढ़ गया है। संयंत्र के चारों ओर सुरक्षा के लिए बनाई गई दीवार कई जगहों से टूटी हुई है, जबकि कुछ स्थानों पर अब तक चहारदीवारी बनाई ही नहीं गई है। ऐसे में आसपास से गुजरने वाले लोगों के समस्या बनती जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जल शोधन संयंत्र के पास आवाजाही रहती है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां मजदूरों और राहगीरों का आवागमन बना रहता है। दीवार टूटी होने से कोई भी व्यक्ति या जानवर गलती से संयंत्र के भीतर जा सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, क्योंकि जल भराव के कारण खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने कई बार समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चारदीवारी की मरम्मत कराने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें