फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: झाड़ियों में मिला युवक का शव, पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखनगर। केएमपी झुंडसराय पटौदी रोड के पास झाड़ियों में अज्ञात युवक का शव मिला। शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही फर्रुखनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य एकत्रित किए। प्रारंभिक जांच में यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
शनिवार को एक व्यक्ति ने झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की ईआरवी 726 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद फर्रुखनगर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक करीब 30 वर्ष का बताया जा रहा है और उसके शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में यह मामला संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और क्षेत्रवासियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके और मौत के कारणों का खुलासा हो सके। पुलिस ने आसपास पता किया तो चाय की दुकान वाले से पता चला कि बीते शुक्रवार की रात करीब 2 बजे वह युवक यहां घूम रहा था और मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था।
विज्ञापन


युवक किसी अन्य प्रदेश का लग रहा : जांच अधिकारी
जांच अधिकारी संत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में जानकारी जुटाई जा रही है। युवक किसी अन्य प्रदेश का लग रहा है। कोई दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें