फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति का मकसद बच्चों की क्षमताओं का विकास करना : वरुण

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 29 जुलाई से होगा दो दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षक समागम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नई शिक्षा नीति का मकसद हर बच्चे की विशेष क्षमताओं की पहचान करना और उनके विकास के लिए प्रयास करना है। साथ ही बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को प्राथमिकता देना और भाषा की शक्ति पर बल देना है।
विज्ञापन

यह बात केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग के उपायुक्त वरुण मित्र ने कही। वह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, वायुसेना स्थल पर पत्रकारों से बाचतीच कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ पर 29 और 30 जुलाई 2023 को दो दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षक समागम कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित आईटीपीओ प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन में नई शिक्षा नीति के अनुसार बाल वाटिका, ई- क्लासरूम, खिलौना आधारित शिक्षा, विद्या प्रवेश, अटल टिंकरिंग लैब की शुरुआत की गई है। इस अवसर गुरुग्राम संभाग के सहायक आयुक्त टी.प्रीतम सिंह, दीदार सिंह, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राधाकृष्ण पंवार, वायु सेना विद्यालय की प्राचार्य संगीता सिंघल,जेपी सिंह, कर्मवीर सिंह गिल, शुचिता कौशल भारती कुमारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें