फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला महाविद्यालय में सोलर रूफ टॉप प्लांट स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने किया उद्धाटन , प्रति वर्ष 40 लाख तक बिजली बिल की होगी बचत
विज्ञापन

300 किलोवाट है प्लांट की क्षमता


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय ने ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल कर ली है। अब इसे बिजली उपभोग के लिए विभाग पर निर्भर नहीं रहना होगा। महाविद्यालय में तीन सौ किलोवाट की क्षमता वाला सोलर रूफ टॉप प्लांट स्थापित किया गया है, जिसका उद्घाटन शुक्रवार को उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने किया। इस प्लांट के शुरू होने से महाविद्यालय की प्रति वर्ष 35 से 40 लाख रुपये तक के बिजली के बिल की बचत होगी।
इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से दुनिया चिंतित है। ऐसे में यदि होने वाले दुष्प्रभावों को रोकना है तो हमें अपने जीवन में सौर ऊर्जा के विकल्पों को बढ़ावा देना होगा। सरकार उर्जा के वैकल्पिक स्रोत सौर उर्जा को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश के सभी जिलों में सरकारी संस्थानों, अस्पताल, स्कूल व कॉलेज में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने का काम निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन बोधराज सीकरी ने कहा उर्जा के क्षेत्र में काम करते हुए हरियाणा पूरे देश में आठवें स्थान पर है। राष्ट्र के साथ न्याय करना है तो जीवन में बिजली पर निर्भरता कम करते हुए सौर ऊर्जा की ओर बढ़ना होगा। सीएसआर फंड के तहत एसबीआई कार्ड्स प्राइवेट लिमिटेड और स्किल काउंसिल फॉर ग्रीन जॉब्स ने संयुक्त रूप से यह प्लांट महाविद्यालय में लगाया है। इस अवसर पर ट्रस्ट के एडिशनल सीईओ गौरव सिंह, एसबीआई कार्ड्स प्राइवेट लिमिटेड से सीमा तिवारी व राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. इंदु राव, कॉलेज के प्राध्यापक प्रद्युम्न सिंह, डॉ लोकेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें