फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 20 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों की कीमत का गांजा बंद मकान में छिपाकर चल रहा था फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा मानेसर और अपराध शाखा सिकंदरपुर की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को बीते बुधवार को मथुरा से गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान देशराज निवासी गांव दौलताबाद कुनी, पटौदी के रूप में हुई है। पूछताछ के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके आठ दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि बरामद किए गए गांजा को वह ओडिशा से ट्रक में भरकर लेकर आया था और अपने बंद मकान में छिपाकर रखा था। ऐसे में गिरफ्तार आरोपी के तार ओडिशा से जुड़े हुए हैं। बता दें कि पांच अगस्त 2024 को अपराध शाखा डीएलएफ फेज-4 को सूचना मिली थी कि पटौदी खंड के गांव नानू खुर्द स्थित एक मकान में काफी मात्रा में अवैध नशीला पदार्थ रखा गया है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ फेज-4 की पुलिस टीम बताए गए मकान पर पहुंची। दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पुलिस टीम ने मकान मालिक राम सिंह निवासी गांव दौलताबाद कुनी, पटौदी से संपर्क करके मकान की तलाशी लेने के बारे में बताया। पुलिस टीम ने गांव के सरपंच, चौकीदार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने मकान का ताला तोड़कर जांच की और वीडियोग्राफी भी की गई। पुलिस टीम ने मकान से पॉलिथीन व बंडलों में 762 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने मकान खरीदा था, नहीं हुई थी रजिस्ट्री

आरोपी देशराज ने जिस मकान में गांजा रखा था, यह मकान उसने राम सिंह निवासी गांव दौलताबाद कुनी से खरीदा था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी देशराज ने मकान को खरीद लिया था, लेकिन मकान की रजिस्ट्री नहीं हो सकी थी। आरोपी ने मकान मालिक राम सिंह को मकान के लिए लगभग आधी राशि दे दी थी। पूरी कीमत देने के बाद ही रजिस्ट्री होनी थी। इससे पहले ही आरोपी देशराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें