सोहना। सोहना पुलिस ने साले की पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी ननदोई रविंद्र को अदालत में पेश किया, जिस पर उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। सोहना अपराध शाखा पांच पुलिस रिमांड पर हत्यारोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के सामने मुख्य प्रश्न ये है कि दोनों के बीच झगड़े में को हत्या करने की योजना कब और क्यों बनाई। हत्यारोपी को रिमांड के बाद पुलिस सोमवार को अदालत में पेश.करेगी।
हत्यारोपी ननदोई रविंद्र ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि साले की पत्नी संगीता ने नए दोस्त बनाए और बिना बताए उनके साथ घूमने चली गई, जबकि वह डेढ़ साल से उसके साथ सहमति संबंध में रह रही थी। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रविन्द्र के मुताबिक इस घटना के बाद दोनों दुश्मन बन गए थे और एक दूसरे को बीच में से हटाने की योजना बनाई,ख् लेकिन संगीता अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सकी। उससे पहले रविन्द्र ने संगीता की हत्या कर दी। संगीता के पति मनोज की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।