फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोषी को 20 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
80 हजार का जुर्माना भी लगाया गया, विशेष पॉक्सो अदालत ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नूंह जिले में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दोषी नसीम निवासी रूपाहेड़ी थाना रोजका मेव को 20 साल की कठोर कैद और 80 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला विशेष पॉक्सो अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव तिंजान ने सुनाया।
मामला मई 2022 का है जब 16 वर्षीय पीड़िता, अपने खेत में चारा लेने के लिए निकली थी। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक आए, जिन्होंने जबरन उन्हें उठा लिया और तावडू रेलवे लाइन के रास्ते लेकर गए। जहां पर पहली ही एक कार खड़ी थी, जिसमें चार युवक मौजूद थे। फिर वह सभी कार में उसे सोहना की ओर सुनसान जगह पर ले गए, जहां चारों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी और उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी पीड़िता को सोहना रोड पर छोड़कर भाग गए। इसके बाद वहां की स्थानीय पुलिस ने पीड़िता का परिजनों से संपर्क कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिजनों ने तावडू सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चार नामजद सहित दो अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जांच कर आरोपी नसीम को गिरफ्तार किया। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आरोप पत्र दाखिल किया गया। करीब तीन साल तक अदालत में मामले की सुनवाई हुई, जिसमें पुलिस सहयोग से विशेष अभियोजक ने मजबूती से केस की पैरवी। इसके आधार पर अदालत ने आरोपी नसीम को दोषी ठहराते हुए मंगलवार को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 80 हजार रुपये का जुर्माना भरने के आदेश दिए हैं। वहीं, अन्य आरोपियों का ट्रायल अलग से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें