फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अस्पताल संचालक पर बाइक सवारों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने अस्पताल संचालक पर लाठी से हमला कर दिया। घायल अस्पताल संचालक को फर्रुखनगर के सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ताजपुर गांव निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते शनिवार की रात करीब 07.45 बजे देव अस्पताल व केयर सेंटर खुर्रमपुर गांव से अपनी कार में सवार होकर जेबीएमआर अस्पताल फर्रुखनगर जा रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार डाबोदा मोड़ के पास पहुंचा तो दो युवकों ने कार के आगे अपनी बाइक अड़ा दी और बहस करने लगे। इस दौरान एक युवक ने गाली देकर उसे मारने की धमकी दी। दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और लाठी से रविंद्र पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी इंद्रजीत ने बताया कि वारदात के पास पेट्राेल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी है। इसमें निजी अस्पताल संचालक की कार के पीछे एक बाइक दिखाई दे रही है। बाइक के नंबर व उस पर सवार युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। वारदात के आसपास व सड़क पर अन्य कैमरों की फुटेज खंगालकर हमला करने वाले युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें