फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: थार व स्कॉर्पियो से खेतों और लॉजिस्टिक कंपनियों के गेट पर किया स्टंट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के गेट के सामने गाड़ियों को गोल-गोल घुमाकर अपनी और दूसरों लोगों की जान खतरे में डाली
विज्ञापन

चालान से बचने के लिए गाड़ियों की उतारी रखी थी नंबर प्लेट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में युवाओं पर गाड़ियों में स्टंट करने का जुनून लगातार बढ़ता जा रहा है। अब फिर खतरनाक स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में कई युवक दिख रहे हैं जो थार व स्कॉर्पियो से खेतों और लॉजिस्टिक कंपनियों के गेट पर ऑफ रोडिंग स्टंट कर रहे हैं। युवकों ने कंपनी के गेट के सामने गाड़ियों को गोल-गोल घुमाकर स्टंट किए। इस दौरान गाड़ी पहचान में न आए व चालान नहीं कटे, इसलिए चालकों द्वारा अपनी गाड़ियों की नंबर प्लेट उतारी हुई थी। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए गाड़ियों और युवकों की पहचान शुरू की दी है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का पहचान होते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फर्रुखनगर क्षेत्र के एक गांव के खेतों को युवाओं ने अपना स्टंट ग्राउंड बना लिया है। जहां पानी से भरे खेतों में ट्रैक्टर के साथ ब्लैक थार दौड़ाई गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कई ब्लैक थार गाड़ियां पानी और कीचड़ से लबालब भरे खेतों में उतारी गईं। इसके बाद युवाओं ने तेज रफ्तार में गाड़ियों को खेतों के बीच दौड़ाना शुरू किया। पानी व कीचड़ को उड़ाते हुए गाड़ियों को खतरनाक तरीके से मोड़ा गया। इस दौरान गाड़ियों के पलटने व बड़ा हादसा होने का पूरा खतरा बना हुआ था, लेकिन रील के शौकीन युवा अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार हुटिंग करते रहे। खेतों में स्टंट के बाद युवक कीचड़ से सनी हुई थार गाड़ियों को पास ही स्थित एक लॉजिस्टिक कंपनी के मुख्य गेट पर ले गए। कंपनी के गेट पर ड्रिफ्ट करना शुरू कर दिया। गेट के ठीक सामने गाड़ियों को गोल-गोल घुमाया गया, जिससे थार चालक के साथ ही अन्य लाेगों की जान में खतरा उत्पन्न किया। थार गाड़ी द्वारा किए गए स्टंट को कंपनी के सुरक्षा गार्ड व अन्य लोग दूर से ही खड़े देख रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो के आधार पर गाड़ियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सड़कों पर स्टंट करना यातायात नियमों का उल्लंघन करने के साथ ही दूसरे लोेगों की जान को खतरे में डालने का मामला है। जल्द ही चालकों की पहचान करके मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें