फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एस्सेल टावर में गूंजा हरिबोल, भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने की होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं और बच्चों में उत्साह, नृत्य भक्ति संगीत और भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुुरुग्राम। श्री जगन्नाथ यात्रा के साथ शहर की सोसाइटियां आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना के रंग में सराबोर हैं। शहर की विभिन्न सोसाइटियों में लोग श्रद्धा और उत्साह से जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजित कर रहे हैं। इस क्रम में एमजी रोड स्थित एस्सेल टावर में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस रथ यात्रा में एस्सेल टावर के बहुत सारे लोगों ने हिस्सा लिया।
इस्कॉन की ओर से आयोजित इस रथयात्रा में हरे कृष्ण का कीर्तन और नृत्य करते लोगों ने भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र को पूरी सोसाइटी में पूरे उत्साह से घुमाया। भगवान के रथ को खींचने में महिलाओं और बच्चों ने काफी उत्साह दिखाया। सोसाइटी में रहने वाले 1200 परिवारों में से अधिसंख्य ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजकों में डॉ. सुनील सैनी, मीना सैनी, एस्सेल टावर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव सिन्हा और महासचिव बृज गुप्ता रहे। राजीव सिन्हा ने बताया कि सोसाइटी में रथ यात्रा का यह चौथा साल है। रथयात्रा के साथ सोसाइटी में लोगोें ने देश की सांस्कृतिक एकता और अध्यात्मिक चेतना का परिचय दिया। इस्कॉन बादशाहपुर के अमानी अवतार दास ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक सोहना, फर्रुखनगर समेत शहर की विभन्न सोसाइटियों में रथ यात्राएं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेक्टर-45 स्थित इस्कॉन की रथ यात्रा आज
सेक्टर 45 स्थित इस्कॉन मंदिर की ओर से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा शनिवार को आयोजित की जाएगी। मंदिर प्रमुख अच्युत हरि दास ने बताया कि रथ यात्रा से पूर्व पूजन के कार्यक्रम सुबह शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद रथ यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा झाड़सा रोड, सेक्टर 15 पार्ट टू होते हुए अग्रसेन चौक तक पहुंचेगी। सेक्टर 72 स्थित टाटा पिरामंती सोसाइटी में शनिवार को रथ यात्रा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें