गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एससीआरटी) गुरुग्राम ने अपने कार्यालय में लगे कंप्यूटर, प्रिंटर और यूपीएस के रखरखाव के लिए एजेंसियों से टेंडर जारी किए हैं। एससीआरटी कार्यालय में बड़ी संख्या में आईटी उपकरण उपयोग में हैं, जिनमें करीब 70 कंप्यूटर, 35 प्रिंटर और 25 यूपीएस शामिल हैं। इन उपकरणों के सही तरीके से काम करते रहने के लिए अब एक एजेंसी का चयन किया जाएगा, जो पूरे साल उनकी देखभाल और मरम्मत का जिम्मा संभालेगी।
इन उपकरणों के सही तरीके से काम करते रहने के लिए अब एक एजेंसी का चयन किया जाएगा, जो पूरे साल उनकी देखभाल और मरम्मत का जिम्मा संभालेगी। विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार इच्छुक एजेंसियों को अपनी तकनीकी और वित्तीय बोली सीलबंद लिफाफे में भेजनी होगी। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद 30 मार्च को दोपहर 3 बजे टेंडर खोले जाएंगे। नियमों के तहत चुनी गई एजेंसी को मशीनों की नियमित जांच, खराबी आने पर तुरंत मरम्मत और जरूरत पड़ने पर पार्ट्स बदलने होंगे। साथ ही सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्याओं का समाधान और समय-समय पर सर्विसिंग भी सुनिश्चित करनी होगी। शिकायतों के निपटारे के लिए समय सीमा तय की गई है, ताकि काम प्रभावित न हो। संवाद